राष्ट्रपति मुर्मू ने कैंसर के इलाज के लिए स्वदेशी सीएआर टी-कोशिका थेरेपी की शुरुआत की

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए स्वदेश में विकसित ‘सीएआर टी-कोशिका’ थेरेपी की बृहस्पतिवार को शुरुआत करते हुए इसे एक ‘‘बड़ी उपलब्धि’’ बताया जो इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में ‘‘मानव जाति को एक नयी उम्मीद’’ देती है।

यह कार्यक्रम पवई में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बंबई में आयोजित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी बंबई और टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा विकसित यह जीन आधारित थेरेपी विभिन्न प्रकार के रक्त कैंसर समेत कैंसर के इलाज में मदद करेगी।

उन्होंने बताया कि नेक्ससीएआर19 सीएआर टी-कोशिका थेरेपी भारत की पहली ‘मेड इन इंडिया’ सीएआर टी-कोशिका थेरेपी है जो इलाज की लागत कम लाने में मददगार साबित होगी।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री ने देश में ‘टकराव वाले संघवाद’ पर अमल किया: जयराम रमेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं