ओडिशा में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर व्यथित हूं: राष्ट्रपति मुर्मू

1 Min Read

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि वह ओडिशा में एक नाव दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर व्यथित हैं और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी से पांच और शव मिलने के साथ ही नौका पलटने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर सात हो गई।

यह हादसा तब हुआ जब लगभग 50 लोग ओडिशा के बारगढ़ जिले के पथरसेनी कुडा स्थित मंदिर के दर्शन करने के बाद नौका से लौट रहे थे।

नाव झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली पुलिस थाना अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने वाली थी कि इससे पहले यह हादसे का शिकार हो गई।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ओडिशा में झारसुगुड़ा के निकट महानदी नदी में एक नाव पलट जाने से कई लोगों की जान चली गई।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं हादसे में प्रभावित हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

इसे भी पढ़ें

आजसू पार्टी का जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन कल, सुदेश महतो होंगे शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं