नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को वैसाखी, विशु, बिशुब, रोंगाली बिहू, पोइला बोइशाख, वैशाखड़ी और पुथंडु पर्व की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं जो 13 और 14 अप्रैल को मनाए जाएंगे।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में मुर्मू के हवाले से कहा गया कि भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले ये त्योहार देश की विविध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत अभिव्यक्ति हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ये पर्व एकता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। ये सभी पर्व सामाजिक सद्भाव के प्रतीक के रूप में हमारे जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं।’’
इसे भी पढ़ें








