नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के भरतपुर जिले में एक बस दुर्घटना में गुजरात के 11 यात्रियों की मौत पर बुधवार को गहरा दुख प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘गुजरात से उत्तर प्रदेश जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस के राजस्थान के भरतपुर जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने और अनेक यात्रियों की मृत्यु के समाचार से मुझे गहरा दुख पहुंचा है।’’







