राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लड़ाकू विमान सुखोई एमकेआई30 से उड़ान भरी

IDTV Indradhanush
1 Min Read

असम : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को लड़ाकू विमान सुखोई-30 से उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू ने असम के तेज़पुर एयरफोर्स स्टेशन से यह उड़ान भरी। उनसे पहले भारत के कई और राष्ट्रपति सुखोई-30 की उड़ान भर चुके हैं।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा देवी पाटिल और रामनाथ कोविंद भी ऐसा कर चुके हैं। इससे पहले तेज़पुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति मुर्मू असम के तीन दिनों के दौरे पर गुरुवार को वहां पहुंची थी।

इस दौरान उन्होंने काजीरंगा नेशनल पार्क में गज उत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने गुवाहाटी हाईकोर्ट के 75 साल पूरा होने के एक कार्यक्रम में भी भाग लिया था।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं