रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज बृहस्पतिवार को सुबह 11 बज कर लगभग पांच मिनट पर राजधानी रायपुर पहुंचीं। वह इस दौरान रायपुर और बिलासपुर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर आज वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचीं। उनके साथ उनकी पुत्री इतिश्री मुर्मू भी हैं।
विमानतल पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अन्य गणमान्य लोगों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।







