पटना पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , तेजस्वी यादव ने किया स्वागत

1 Min Read

पटना : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से वे पटना के बापू सभागार पहुंची और बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि वह भी बिहारी ही हैं।

उन्होंने बिहार के लोगों को अपना भाई-बहन बताते हुए कहा कि वह यहां आती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने मुझे बार बार बिहार आने कहा है. मैं यहां जरुर आऊंगी क्योंकि यह भी मेरा राज्य है। उन्होंने कहा कि बिहार के होने के नाते वह भी चाहती हैं कि राज्य का पूरा विकास हो। इसके पहले उन्होंने राज्य के चतुर्थ कृषि रोडमैप की सराहना की।

बिहार की संस्कृति और यहां के लोगों से करीब से वाकिफ हूं।  झारखंड की राज्यपाल रहते हुए मुझे बिहार और झारखंड की सभ्यता और संस्कृति को बेहतर ढंग से जानने का अवसर मिला था। वहीं मेरा गृह जिला ओडिशा भी बिहार से जुड़ा है। ऐसे में मुझे लगता है मैं भी अपने आप को बिहारी कह सकती हूं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं