राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का उदघाटन

1 Min Read

उड़ीसा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का उदघाटन किया।

मौके पर उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पोर्ट टाउनशिप के लिए नए जलाशय और जल उपचार संयंत्र, पारादीप में अगली पीढ़ी के जहाज यातायात प्रबंधन और सूचना प्रणाली की वर्चुअल आधारशिला रखी गई।

इस दौरान केंद्रीय बंदरगाह नौवहन एवं जलमार्ग और पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपद नाइक, केंद्रीय आदिवासी एवं जल शक्ति राज्य मंत्री बिशेश्वर टुडू, केंद्रीय बंदरगाह नौवहन एवं जलमार्ग और पर्यटन राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर समेत ओड़िशा के मंत्री, सांसद, विधायकगण उपस्थित रहे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं