प्रीमियर एनर्जीज ने आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए

1 Min Read

नई दिल्ली : सोलर सेल बनाने वाली कंपनी प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए हैं।

हैदराबाद स्थित कंपनी आईपीओ के तहत 1,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा प्रवर्तकों और निवेशकों की ओर से 2.82 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगी।

कंपनी आईपीओ से पहले 300 करोड़ रुपये तक के शेयर बड़े निवेशकों को जारी कर सकती है।

यदि ऐसा किया जाता है, तो निर्गम का आकार कम हो जाएगा। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की परिचालन आय 1,428 करोड़ रुपये थी।

इसे भी पढ़ें

डार्क वेब के जरिए प्रतिबंधित पदार्थ बेचने पर भारतीय को पांच साल की सजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं