प्रेग्नेंट रेप पीड़िता की अबॉर्शन के दौरान हुई मौत, आरोपी जीजा फरार [ Pregnant rape victim dies during abortion, accused brother-in-law absconding ]

3 Min Read

बेतिया। बिहार के बेतिया में प्रेग्नेंट रेप पीड़िता की मौत हो गई। बता दें कि नाबालिग पीड़िता के साथ जीजा ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद वह 4 महीने की गर्भवती हो गयी।

जीजा ने उसे दवा देकर गर्भपात कराना चाहा जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। आनन-फानन में जीजा पीड़िता अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। इधर, इलाज के दो दिन बाद पीड़िता की मौत हो गयी।

आक्रोश में हैं ग्रामीण

इधर पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है। गांव के लोग आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गयी है। बेतिया एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दूसरी ओर बेतिया पुलिस ने इस तरह का मामला सामने आने के बाद अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ऐसे अस्पतालों में अवैध तरीके से अबॉर्शन कराया जाता है।

घर ले जाकर किया था रेप

परिजनों ने बताया कि मौत से 4 दिन पहले पीड़िता ने अपनी मां से आपबीती सुनाई थी। बताया कि करीब चार माह पहले जुलाई में वह घर पर अकेली थी।

इसी दौरान गांव के ही रिश्ते में लगने वाले ममेरे जीजा ने घर में आकर पकड़ लिया। जबरन अपने घर ले गया। वहां ले जाकर रेप किया।

धमकी दी कि अगर किसी से कहा तो अंजाम बुरा होगा। डर की वजह से उसने तब यह बात छिपा ली।

GMCH के बाद प्राइवेट अस्पताल में भी हुआ इलाज

खून ज्यादा बहने पर परिवार के लोग 12 नवंबर को उसे लेकर जीएमसीएच पहुंचे। वहां दो दिनों तक इलाज हुआ। हालत में सुधार नहीं होने पर परिवार वाले उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। 3 दिन वहां भी इलाज हुआ।

इसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए। घर पर ही मंगलवार 19 नवंबर की शाम उसकी मौत हो गई। हाल में करीब महीने भर पहले उसे गर्भ ठहरने का पता चला।

इसकी जानकारी जीजा को दी। 11 नवंबर को उसने गर्भपात की दवा खिला दी। उसके बाद लड़की की हालत बिगड़ गई।

इसे भी पढ़ें

अपनी ही प्रेमिका का वीडियो बनाया और दोस्तो संग मिलकर किया गैंग रेप [He made a video of his own girlfriend and gang-raped her with his friends]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं