नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रख्यात साहित्यकार प्रभा वर्मा को उनकी मलयाली काव्यकृति ‘रौद्र सात्विकम्’ के लिए 2023 का प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान प्रदान किया जाएगा।
सम्मान प्रदान करने वाली संस्था के.के. बिड़ला फाउंडेशन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
फाउंडेशन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के. सीकरी की अध्यक्षता वाली 13 सदस्यीय चयन परिषद ने इस सम्मान के लिए ‘रौद्र सात्विकम्’ का चयन किया।
इसे भी पढ़ें
बिहार में बीजेपी 17 और जेडीयू 16 पर लड़ेगी, चिराग को पांच, उपेंद्र और मांझी को एक-एक सीट







