मुंबई पहुंचे पॉप सिंगर जस्टिन बीबर, अनंत-राधिका की सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे [Pop singer Justin Bieber arrives in Mumbai, will perform at Anant-Radhika’s ceremony]

2 Min Read

5 जुलाई को होगा इवेंट

मुंबई, एजेंसियां। इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर गुरुवार की सुबह मुंबई पहुंचे। खबर है कि सिंगर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे।

संगीत सेरेमनी का आयोजन 5 जुलाई शुक्रवार को एंटीलिया में किया जाएगा।

83 करोड़ रुपये किया है चार्ज

जस्टिन बीबर गुरुवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे हैं। इंटरनेट पर सिंगर की गाड़ियों के काफिले के वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बीबर 7 साल बाद भारत आए हैं। इससे पहले वो 2022 में यहां एक कॉन्सर्ट करने वाले थे पर हेल्थ इश्यूज की वजह से इसे कैंसिल कर दिया गया था।

इस बार वे सिर्फ अंबानी परिवार और उनके मेहमानों के लिए ही परफॉर्म करेंगे। द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट्स के अनुसार इस शादी में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन करीबन 10 मिलियन डालर यानी लगभग 83 करोड़ रुपए चार्ज किया है।

और भी कई इंटरनेशनल स्टार्स पहुंच रहे हैं

इसमें अडेल, ड्रेक और लाना डेल रे जैसे इंटरनेशनल सेलेब्स परफॉर्म करेंगे। राधिका मर्चेंट, लाना डेल रे की बड़ी फैन हैं।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल मैनेजमेंट टीम इन तीनों कलाकारों से बातचीत करने में जुटी हुई है। उन्हें वेडिंग सेलिब्रेशन में बुलाने के लिए डेट फिक्स और पैसों के लेनदेन पर बातें चल रही हैं।

इससे पहले कपल के दोनों प्री-वेडिंग फंक्शंस में रिहाना, कैटी पेरी, पिटबुल, डीजे डेविड गेट्टा, ओपेरा सिंगर एंड्रिया बोसेली और बैकस्ट्रीट बॉयज जैसे इंटरनेशनल आर्टिस्ट ने परफॉर्म किया था।

इसके अलावा दिलजीत दोसांझ और गुरु रंधावा जैसे कलाकारों ने भी स्टेज पर परफॉर्म किया था।

इसे भी पढ़ें

शादी से पहले मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी, कहा- मां काली को शादी का आमंत्रण देने आये हैं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं