केजरीवाल के पीए को मुंबई ले गई पुलिस, दावा- विभव ने आईफोन फार्मेट किया, डेटा किसी को भेजा

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से CM हाउस में हुई मारपीट केस में दिल्ली पुलिस आरोपी बिभव कुमार को मंगलवार 21 मई को मुंबई ले गई।

पुलिस का कहना है कि बिभव ने आईफोन फॉर्मेट करने से पहले उसका डेटा मुंबई में किसी व्यक्ति या डिवाइस को ट्रांसफर कर दिया था। उसी डेटा को हासिल करना है।

वहीं, मामले की जांच अब स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। SIT को नॉर्थ दिल्ली की DCP अंजिता चेप्याला लीड कर रही हैं।

टीम में इंस्पेक्टर रैंक के 3 अधिकारी भी हैं। इनमें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन का अधिकारी भी शामिल है, जहां मामला दर्ज किया गया था।

SIT अपनी जांच करने के बाद सीनियर्स को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

उधर, पुलिस ने 13 मई को स्वाति से मारपीट और बदसलूकी के वक्त सीएम आवास में मौजूद स्टाफ से पूछताछ की और बयान दर्ज किए।

पुलिस ने अब तक जो भी इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स जब्त किए उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिंक लेबोरेट्री (FSL) भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें

हैदराबाद बनाम कोलकाता मैच के पिच रिपोर्ट, किसको मिलेगा फायदा…?

Share This Article
Exit mobile version