बिभव को लेकर दिल्ली लौटी पुलिस

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। स्वाति मालीवाल केस में गिरफ्तार केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस मुंबई से वापस दिल्ली ले आई।

बिभव को iPhone का डेटा रिकवर करने के लिए मुंबई ले जाया गया था। बिभव कुमार पांच दिन की पुलिस कस्टडी में हैं।

उन्होंने गिरफ्तारी से पहले अपने iPhone को फॉर्मेट करके डेटा किसी और को ट्रांसफर किया था।

ये डेटा उन्होंने मुंबई में किसी को ट्रांसफर किया था। इसी डेटा को रिकवर करने के लिए पुलिस उन्हें लेकर मुंबई गई थी।

उन पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से दिल्ली CM हाउस में मारपीट करने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें

नड्‌डा और खड़गे को चुनाव आयोग का नोटिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं