मुंबई से किडनैप व्यापारी को पुलिस ने पुणे से रेस्क्यू किया, 3 गिरफ्तार [Police rescues businessman kidnapped from Mumbai from Pune, 3 arrested]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई से किडनैप हुए व्यापारी को मुंबई पुलिस 12 घंटे बाद पुणे से सकुशल रेस्क्यू किया।

30 साल के हेमंत कुमार रावल को 22 जुलाई को तीन लोगों ने मिलकर किडनैप किया था। पुलिस ने इस मामले में कपूरम घांची, प्रकाश पवार और गणेश पात्रा को गिरफ्तार किया है।

एलटी मार्ग पुलिस के मुताबिक, किडनैपिंग व्यापारिक विवाद के चलते की गई थी। कपूरम घांची ने हेमंत कुमार रावल के साथ मिलकर कपड़ा व्यवसाय शुरू किया था।

घांची अहमदाबाद से रावल को कपड़ा सप्लाई करता था और रावल इसे पुणे में सप्लाई करता था।

जब रावल कई महीनों तक घांची को माल के 30 लाख रुपए नहीं चुका पाया, तो कपूरम घांची ने रावल के अपहरण की साजिश रची।

इस अपराध में तीन और आरोपी शामिल पाए गए, जिनकी तलाश की जा रही है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें 25 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

मुंबई में IAS दंपत्ति की 27 साल की बेटी ने आत्महत्या की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं