लापता सोढ़ी की तलाश में तारक मेहता के सेट पर पहुंची पुलिस

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 22 अप्रैल से लापता हैं। उनके केस में अब तक पुलिस को कोई खास अपडेट नहीं मिली है।

इसी बीच दिल्ली पुलिस शो ‘तारक मेहता..’ के सेट पर पहुंची। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने सेट पर जाकर गुरुचरण के को-एक्टर्स से पूछताछ की है।

अब तक पुलिस इस मामले में दिल्ली और मुंबई से तकरीबन 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

सेट पर मौजूद तो स्टार्स ने दिल्ली पुलिस ने लंबी पूछताछ की। खासकर उन सभी एक्टर्स से बात की जो गुरुचरण के टच में थे। सभी ने पुलिस के साथ कॉपरेट किया और उनके सवालों का जवाब दिया।

इस बात की पुष्टि शो के प्रोडक्शन हेड सोहिल रमानी ने भी की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपने इन्वेस्टिगेशन के तहत सेट पर विजिट किया।

वो यह भी जानना चाहते थे कि हमारे एंड से गुरुचरण के सभी ड्यूज क्लीयर हैं या नहीं। हम उम्मीद करते हैं कि वो जल्द ही मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

हिंद महासागर का तापमान करेगा डेंगू की भविष्यवाणी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं