हैदराबाद, एजेंसियां। पार्टी के नेता दासोजु सरवन कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि हरीश राव को इस तरह से गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेना बेहद निंदनीय है। बीआरएस नेता ने हरीश राव को हिरासत में लेने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।
तेलंगाना के हैदराबाद में गुरुवार सुबह पुलिस ने बीआरएस नेता हरीश राव को हिरासत में ले लिया। बीआरएस नेता को हिरासत में लेने के दौरान खूब धक्का मुक्की भी हुई। हरीश राव को हैदराबाद के गाचीबाउली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
वहीं इस पर बीआरएस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के नेता दासोजु सरवन कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि हरीश राव को इस तरह से गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेना बेहद निंदनीय है। बीआरएस नेता ने हरीश राव को हिरासत में लेने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।
इसे भी पढ़ें
भाजपा विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही








