पुलिस ने किसानों से शंभू-खनौरी बॉर्डर खाली कराया, 13 महीने से चल रहा था आंदोलन [Police evacuated farmers from Shambhu-Khanauri border, agitation was going on for 13 months]

1 Min Read

चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब पुलिस ने 13 महीने से बंद हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर खोल दिए हैं। आंदोलन कर रहे किसानों को भी हटा दिया गया है। इससे पहले किसानों और केंद्र सरकार के बीच 7वीं वार्ता बेनतीजा रही।

इसमें किसान नेता समेत कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी शामिल हुए। मीटिंग में पंजाब सरकार ने किसानों को बॉर्डर खाली करने को कहा, लेकिन किसान नेता नहीं माने। बैठक के बाद किसान नेता सरवण पंधेर और जगजीत डल्लेवाल समेत 200 लोगों को हिरासत में लिया गया।

किसानों ने दी चेतावनीः

बॉर्डर खाली कराये से किसान नाराज हैं। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि उनका आंदोलन किसी दबाव में झूकेगा नहीं। जरूरत पड़ी, तो एक बार फिर उग्र प्रदर्शन होगा और वे दिल्ली भी कूच करेंगे।

इसे भी पढ़ें

गुजरात का मसाली गांव बना देश का पहला बॉर्डर सोलर विलेज 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं