रात भर धरने के बाद पुलिस ने रूपा गांगुली को किया गिरफ्तार, ले गई लालबाजार [Police arrested Roopa Ganguly after protesting all night, took her to Lalbazar]

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के बांसद्रोणी थाने में रातभर धरने पर बैठने के बाद गुरुवार सुबह पुलिस ने रूपा गंगोपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता को बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन से लालबाजार ले जाया गया।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कुछ पुलिस अधिकारियों ने रूपा को सूचित किया कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके बाद बांसद्रोणी थाना परिसर से रुपा को पुलिस गाड़ी में उठा कर ले गई।

उनके साथ महिला पुलिसकर्मी भी थीं। रूपा गांगुली ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें वॉशरूम जाने की इजाजत भी नहीं दी।

रूपा गांगुली को रखा गया है लालबाजार के सेंट्रल लॉकअप मेः

रुपा गांगुली की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा, उन्होंने बांसद्रोणी की घटना का विरोध किया और थाने में बैठ गईं।

लेकिन राज्य की तृणमूल सरकार को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रूपा को लालबाजार के सेंट्रल लॉकअप में रखा गया है।

सड़क हादसे के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रूपा का धरनाः

बांसद्रोणी में हुए सड़क हादसे के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रूपा बुधवार की रात से ही थाने में धरने पर बैठी हुई थी।

उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वह थाने में ही बैठे रहेंगे। गुरुवार की सुबह उन्होंने थाना परिसर में बैठकर बांसद्रोणी की घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी जाहिर किया।

इसे भी पढ़ें

‘बंगाल बंद’ के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, रूपा गांगुली और विधायक अग्निमित्रा पॉल समेत कई भाजपा नेता हिरासत में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं