बिहार में फिर जहरीली शराब कहर, 1 की मौत, 5 की गई आंखों की रोशनी [Poisonous liquor wreaks havoc in Bihar again, 1 dead, 5 lost their eyesight]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज में गुरुवार की देर रात जहरीली शराब कांड जैसा मामला सामने आया है। लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में 5 लोगों की तबियत बिगड़ गई।

सभी पीड़ितों को आंख की रोशनी जाने से संबंधित परेशानी थी। वहीं लोगों की तबियत बिगड़ने पर बीमार लोगों को लड़की नवीगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां 5 में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत यादव के रूप में हुई है।

शराब पीकर घर आये थे अमरजीतः

पड़ोसी सोनी कुमारी ने बताया कि अमरजीत यादव गुरुवार रात में शराब पीकर आए थे। अचानक उन्हें बहुत बेचैनी होने लगी थी। सुबह होते- होते उन्हें अस्पताल लेके गए,जहां उनकी मौत हो गई।

महिला ने आगे कहा कि मेरे पति ने भी अमरजीत के साथ ही शराब पी थी। रात में जब तबीयत बिगड़ने लगी, उसके बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई।

50 रुपये वाली शराब पी थीः

इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीज ने बताया कि उनलोगों ने कल 50 रुपए वाली शराब खरीद कर पी थी। इसके बाद उलटी हुई और आंखों से देखने में परेशानी हो गई। जिसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें

बिहार में जहरीली शराब के मामले में 80 लोग गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं