दिल्ली में आग से फैली जहरीली गैस

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई है। इस आग की वजह से आसपास के इलाके में जहरीली गैस फैल गई है।

जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। इसके बाद यहां कूड़े का पहाड़ भी आग से दहक उठा. आग लगने के बाद आसपास की कॉलोनियों में धुआं भर गया है।

दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। लैंडफिल साइट पर आग बुझाने के लिए दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां लगी हुई हैं। अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

अधिकारियों के मुताबिक पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी के अनुसार दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया है।

आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

रिम्स में भर्ती कैदी हथकड़ी निकाल कर फरार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं