नई दिल्ली, एजेंसियां: Poco ने भारतीय बाजार में हाल में अपना नया फोन Poco F6 5G लॉन्च किया है।
आज इस स्मार्टफोन को पहली बार भारत में बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। Poco का ये फोन मिड रेंज यूजर्स को टार्गेट करता है।
अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान बन रहे हैं, तो आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए, ताकि आप फोन खरीदने से पहले उसके फिचर्स से पूरी तरह संतुष्ट हो जाएं।
फोन के कीमत और ऑफर पर बात करने से पहले हमें जान लेना चाहिए कि ये फोन तीन वेरियंट के साथ आता है।
पहला वेरियंट 8 GB RAM और 256 GB ROM के साथ आता है, इसकी कीमत 29,999 रुपये है।
12 GB RAM और 256 GB ROM वाले वेरियंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं 12 GB RAM और 512 GB ROM 33,999 रुपये।
बता दें कि फोन को डिस्काउंट ऑफर के साथ 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।
फोन की खरीद पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही 2000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
इन फिचर्स से लैस होगा ये फोन
फोन में 6.67 इंच की 1.5k एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जबकि पीक ब्राइटनेस 2400 nits है।
फोन में 240Hz का टच सैंपलिंग रेट भी देखने को मिलेगा। फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस सपोर्ट दिया गया है।
फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट देखने को मिलेगा, जो 4nm बेस्ड है।
फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड HyperOS आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आता है। इसमें 3 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट दिया जा रहा है।
फोन के रियर में 50MP Sony IMX882 कैमरा सेंसर दिया जाता है। फोन OIS सपोर्ट के साथ आता है।
इसमें 8MP Sony IMX355 कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए 20MP कैमरा सेंसर दिया गया है।
फोन 5500mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
इसे भी पढ़ें
बिहार में गर्मी कहर, शेखपुरा और बेगूसराय में 48 स्टूडेंट्स स्कूल में बेहोश









