Poco C85x 5G launch:
नई दिल्ली, एजेंसियां। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Poco ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को अपनी C-सीरीज के तहत पेश किया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। इस फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें Circle to Search और Gemini Live शामिल हैं।
बड़ा डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस
Poco C85x 5G में 6.9 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले AdaptiveSync तकनीक के साथ आता है और इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ ही इसमें 240Hz का टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे यूजर्स को स्मूद और ब्राइट विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
आंखों की सुरक्षा के लिए फोन में TUV Rheinland के लो-ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं। इसके अलावा फोन IP57 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से भी कुछ हद तक सुरक्षित रहता है।
प्रोसेसर, कैमरा और स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है। इसमें Mali-G57 GPU के साथ 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 32MP का मुख्य कैमरा मिलता है। यह 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
6300mAh बैटरी और कनेक्टिविटी
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन करीब दो दिन तक चल सकता है। फोन में 15W वायर्ड चार्जिंग के साथ 7.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में Poco C85x 5G की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है, जो 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।यह स्मार्टफोन 14 मार्च से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन जैसे तीन रंगों में लॉन्च किया है।








