पीएमएलए अदालत ने शाहजहां शेख को ईडी के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां : कोलकाता की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख को मछली पालन व्यवसाय से जुड़े कथित धन शोधन के मामले में सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शेख को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर भीड़ द्वारा हमला करने के मामले के सिलसिले में 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

यह घटना उस समय हुई थी जब ये अधिकारी धन शोधन के एक अन्य मामले में शेख के परिसरों की तलाशी लेने पांच जनवरी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित संदेशखालि गए थे।

इसे भी पढ़ें

स्लेटर मारपीट और पीछा करने के आरोप में पुलिस हिरासत में

Share This Article
Exit mobile version