गुजरात के वडोदरा में भारत और स्पेन के पीएम ने किया रोड शो [PM of India and Spain held road show in Vadodara, Gujarat]

1 Min Read

एयरबस असेंबली का उद्घाटन

बड़ोदरा, एजेंसियां। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज सोमवार को वडोदरा पहुंचे। सबसे पहले मोदी और सांचेज ने वडोदरा एयरपोर्ट से टाटा के प्लांट तक करीब पौने तीन किमी का रोड शो किया।

इसके बाद दोनों नेताओं ने C-295 सैन्य विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरबस की असेंबली यूनिट का उद्घाटन किया।

स्पेन के किसी पीएम का 18 साल बाद भारत दौरा:

दोनों पीएम वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने स्पेन से आए डेलिगेशन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पीएम ने व्यापार संबंधी एमओयू पर साइन किए।

स्पेन के किसी PM का यह 18 साल बाद भारत दौरा है। इससे पहले जुलाई 2006 में स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री जोस लुइस ने भारत की यात्रा की थी।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में रोड शो किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं