PM Narendra Modi:
PM Narendra Modi: एयरपोर्ट पर ही ली केस की जानकारी, कहा- दोषियों पर सख्त एक्शन हो
वाराणसी, एजेंसियां। पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अपने 50वें दौरे पर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा गैंगरेप केस को लेकर सवाल-जवाब किए।
उन्होंने कमिश्नर से वारदात की पूरी जानकारी ली। कहा- सभी दोषियों पर सख्त एक्शन हो। साथ ही, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए। यह घटना 15 दिन पहले की है
PM Narendra Modi: मुख्य आरोपी समेत 9 गिरफ्तारः
कमिश्नर ने पीएम मोदी को केस की पूरी स्टेटस रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है।
PM Narendra Modi 23 लड़कों ने 7 दिन तक किया था गैंगरेपः
दरअसल, वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 29 मार्च को 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया था, फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंची और दो दिन तक बेहोश रही थी।
PM Narendra Modi 3,884 करोड़ के 44 प्रोजेक्ट्स की सौगात दीः
एयरपोर्ट से पीएम हेलिकॉप्टर से मेहंदी गंज पहुंचे। यहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। उन्हें कमल छतरी भेंट की। पीएम ने यहां 3,884 करोड़ के 44 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने करीब 35 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। उनके फोकस में किसान और महिलाएं रहीं। उन्होंने पॉलिटिकल बयानबाजी नहीं की।
पीएम ने हर हर महादेव का उद्घोष से भाषण शुरू किया और नमो पार्वती नमः, हर-हर महादेव से खत्म किया।
इसे भी पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदगी में, लगेगी दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर









