नई दिल्ली। पिछले दिनों PM नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप गये थे। इसके बाद से ही उनका यह दौरा दुनियाभर में सबसे अधिक सर्च किया जा रहा है। इसने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। बता दें कि इसके बाद से ही लक्षद्वीप गूगल के टॉप ट्रेंड में आ गया है। इस दौरे के बाद PM मोदी ने लक्षद्वीप की मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
इसके बाद से ही लक्षद्वीप चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने लोगों से लक्षद्वीप आने की अपील की थी। इसका सीधा असर लक्षद्वीप टूरिज्म पर पड़ा है। लोग अपनी छुट्टिया बिताने के लिए लक्षद्वीप की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं इससे मालदीव के टूरिज्म पर असर पड़ा है। अधिकतर लोग मालदीव का टूर कैंसिल कर अब लक्षद्वीप जा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर दौरे का भी पड़ा था असर
बता दें कि कोरोना काल के ठीक बाद PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर का दम तोड़ रहा टूरिज्म उद्योग फिर से सुर्खियों में आ गया था। लक्षद्वीप की यात्रा के बाद फिर से यहां का टूरिज्म लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।
वहीं, मालदीव के कुछ मंत्रियों ने PM मोदी के इस दौरे की आलोचना की थी। खबर है कि मालदीव के तीन मंत्रियों को इस आरोप में निलंबित कर दिया गया है। भारत के कई फिल्म स्टार और सेलेब्रटिज ने लक्षद्वीप के समर्थन में ट्वीट किया है। इसके बाद मालदीव सरकार ने अपने मंत्रियों पर एक्शन लिया।
PM मोदी ने की प्रशंसा
PM नरेंद्र मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की मनमोहन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप भला ही छोटा राज्य है, लेकिन यहां के निवासियों का दिल बहुत बड़ा है। इनके हृदय में समुद्र जैसी गहराई है।
PM मोदी ने ट्विट कर लिखा कि जो लोग अपने अंदर के रोमांच को महसूस करना चाहते हैं, उनकी सूची में लक्षद्वीप जरूर होना चाहिए। मेरे प्रवास के दौरान मैंने इसे महसूस किया। यह एक बेहद ही रोमांचक अनुभव था।
इसे भी पढ़ें








