पीएम मोदी का चंडीगढ़ दौरा, शाह बोले- हमें गुलाम क्रिमिनल सिस्टम से छुटकारा मिला [PM Modi’s visit to Chandigarh, Shah said – we got rid of slave criminal system]

2 Min Read

3 साल में पूरे देश में लागू होंगे नए कानून

चंडीगढ़, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में हाल ही में लागू किए गए 3 नए क्रिमिनल लॉ भारतीय दंड संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की समीक्षा की।

चंडीगढ़ पहला शहर बनाः

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- गुलामी की निशानी, क्रिमिनल सिस्टम से छुटकारा मिल पाया है। यह दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। चंडीगढ़ नए कानूनों को पूरी तरह लागू करने वाला शहर बनने जा रहा है।

हमारा चंडीगढ़ देश के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पहला राज्य बनेगा, जहां पूरी तरह से यह तीनों कानून लागू होंगे। चंडीगढ़ कानून के 5 स्तंभों को पूरा करता है।

पुराना कानून अंग्रेजों ने बनाये थेः

पुराने कानून 160 साल पुराने थे। ये अंग्रेजों ने बनाए गए थे। ये नागरिकों की जगह अंग्रेजों के शासन की सुरक्षा के लिए बने। नए कानून भारतीयों और उनकी सुरक्षा के लिए बने हैं।

इससे सभी को न्याय मिलेगा। 3 साल में ये कानून पूरे देश में लागू हो जाएंगे। तारीखों (पेशी) से छुटकारा मिल जाएगा। ये कानून हमें पीएम नरेंद्र ने दिए हैं। इस कानून की सबसे बड़ी आत्मा भारतीय है और भारतीय को न्याय दिलाना है।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी ने कांग्रेस को देश की सबसे धोखेबाज और बेईमान पार्टी बताया, कसा तंज 

Share This Article
Exit mobile version