नई दिल्ली, एजेंसियां। काशी के 2000 बुद्धजीवियों और खास लोगों को लेटर लिखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को काशी के वोटर्स के लिए वीडियो मैसेज जारी किया।
इसमें कहा कि मेरे लिए काशी भक्ति, शक्ति और वैराग्य की नगरी है। काशी दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी है, संगीत की भूमि है।
मोदी ने कहा कि काशी के वोटर्स एक जून को रिकार्ड बनाएं। युवा उत्साह हर बूथ पर दिखाई देना चाहिए।
मोदी ने कहा कि यह नव काशी- विकसित भारत का चुनाव है। अपने कार्यकाल और वाराणसी में आए परिवर्तन पर भी विचार रखे।
मोदी ने शहर का प्रतिनिधित्व करने की अपनी क्षमता का श्रेय बाबा विश्वनाथ की अपार कृपा और काशीवासियों के आशीर्वाद को दिया।
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के करीब 93,500 हजार फर्स्ट टाइम वोटर्स को एक लेटर और सर्टिफिकेट भेजा था।
इसमें वोट देने और दिलाने की अपील की है। वाराणसी के पांचों विधानसभाओं में 1000 से ज्यादा बुद्धजीवी और नेता डोर टू डोर ये लेटर और सर्टिफिकेट बांट रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
