अश्विन के संन्यास पर PM मोदी की चिट्ठी [PM Modi’s letter on Ashwin’s retirement]

1 Min Read

कहा- ऑफ ब्रेक की उम्मीद थी, जर्सी नंबर-99 की कमी खलेगी

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रविचंद्रन अश्विन को लेटर लिखा है। मोदी ने अश्विन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘हर कोई आपसे ज्यादा ऑफ-ब्रेक की उम्मीद कर रहा था, लेकिन आपने कैरम बॉल फेंक कर सबको चकमा दे दिया। लोगों को जर्सी नंबर-99 की कमी खलेगी।’

अश्विन ने 5 दिन पहले संन्यास लिया था:

अश्विन ने 18 दिसंबर को गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। उन्होंने देश के लिए 2010 से 2024 के बीच कुल 287 मैच खेले। इस दौरान 379 पारियों में 765 विकेट लिए, 233 पारियों में 4,394 रन भी बनाए।

इसे भी पढ़ें

रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं