पीएम मोदी का सुनीता विलियम्स को दिल छूने वाला पत्र : ‘भारत में बेटी का रहेगा इंतजार’ [PM Modi’s heart touching letter to Sunita Williams: ‘I will wait for my daughter in India’]

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की घर वापसी का सफर शुरू हो चुका है। उन्होंने 17 मार्च को (आइएसएस) से पृथ्वी की ओर उड़ान भर ली, और उनका स्पेसक्राफ्ट स्पेस एक्स ड्रैगन 19 मार्च को सुरक्षित रूप से धरती पर लैंड करेगा।

सुनीता की वापसी का समय पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक और रोमांचक है, क्योंकि अंतरिक्ष में उनकी असाधारण उपलब्धियों ने न केवल अमेरिका, बल्कि भारत में भी एक नई प्रेरणा का संचार किया है।

इस महत्वपूर्ण मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को एक विशेष पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने उन्हें ‘भारत की बेटी’ बताया और उनकी सुरक्षित वापसी की कामना की। यह पत्र एक मार्च को लिखा गया था, और इसे प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो के माध्यम से सुनीता तक भेजा गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा, “भारत के 1.4 अरब लोग आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करते हैं। आपने हमेशा अपनी क्षमता और साहस का प्रदर्शन किया है, और हाल के घटनाक्रमों में आपने फिर से यह साबित कर दिया है।

आप हमसे हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम भारतीयों का आपके मिशन और स्वास्थ्य के लिए हमेशा आशीर्वाद और प्रार्थनाएं हैं। आप जो कर रही हैं, उस पर हमें गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि जब उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन से मुलाकात की, तो उन्होंने हमेशा सुनीता की कुशलता का हाल लिया था। इस पत्र में उन्होंने भारत आने के बाद सुनीता का स्वागत करने का भी जिक्र किया और कहा कि हम भारत में आपकी मेज़बानी करने के लिए तैयार हैं।

आपकी वापसी के बाद, हम आपके भारत आने का इंतजार करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सुनीता के परिवार को भी शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने कहा कि बॉनी पांड्या आपको बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे और मुझे विश्वास है कि दिवंगत दीपक भाई की दुआएं हमेशा आपके साथ होंगी।

इसे भी पढ़ें

भारतवंशी सुनिता विलियम्स ने रचा इतिहास, तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरी उड़ान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं