PM मोदी के आर्थिक सलाहकार बिबेक देबरॉय का निधन [PM Modi’s economic advisor Bibek Debroy passes away]

1 Min Read

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, बिबेक देबरॉय का आज सुबह निधन हो गया।

उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। दिल्ली एम्स के मुताबिक आंतों में दिक्कत की वजह से उनका निधन हुआ है।

पीएम ने उनके कार्यों की सराहना कीः

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि डॉ. बिबेक देबरॉय एक महान विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, आध्यात्मिकता और अन्य विविध क्षेत्रों में पारंगत थे।

अपने कार्यों से उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। सार्वजनिक नीति में अपने योगदान के अलावा, उन्हें हमारे प्राचीन ग्रंथों पर काम करने और उन्हें युवाओं के लिए सुलभ बनाने में आनंद आया।

इसे भी पढ़ें

यूक्रेन से लौटते वक्त 46 मिनट तक पाकिस्तान में रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं