पीएम मोदी नहीं जायेंगे पाकिस्तान, SCO की बैठक में शामिल होंगे जयशंकर [PM Modi will not go to Pakistan, Jaishankar will attend SCO meeting]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान नहीं जायेंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान जाएंगे। वे इस्लामाबाद में SCO के हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में शामिल होंगे।

पिछले 9 साल में पहली बार होगा, जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। जनवरी 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिसंबर 2015 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान दौरे पर गई थीं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा:

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से सवाल किया गया कि क्या जयशंकर की यात्रा भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने की कोशिश है।

इस पर उन्होंने जवाब दिया कि भारत SCO चार्टर को लेकर प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्री की यात्रा का यही कारण है। इसका कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

जयशंकर ने कहा था- बातचीत का दौर खत्म:

पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को SCO मीटिंग के लिए न्योता दिया था।

इसे भी पढ़ें

विदेश मंत्री जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे, 15-16 अक्टूबर को SCO की बैठक में शामिल होंगे [Foreign Minister Jaishankar will visit Pakistan, will attend SCO meeting on 15-16 October]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं