नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं।
वे दोनों राज्यों में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी सुबह 10:15 बजे ओडिशा के बहरमपुर में रैली करेंगे। इसके बाद वे 12:45 बजे नबरंगपुर में प्रचार करेंगे।
मोदी की आज की तीसरी रैली आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में दोपहर 3:30 बजे और चौथी रैली अनकापल्ली में शाम करीब साढ़े पांच बजे होगी।
आंध्र प्रदेश की मोदी की रैलियों को NDA ने प्रजागलम (लोगों की आवाज) नाम दिया है। यहां NDA के सहयोगी दल TDP के चीफ चंद्रबाबू नायडू भी मोदी के साथ प्रचार करेंगे।
8 मई को मोदी एक बार फिर आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे अन्नामाया जिले और विजयवाड़ा जिले में रैलियों को संबोधित करेंगे।
ओडिशा की बहरमपुर और नबरंगपुर सहित 4 लोकसभा सीटों पर 13 मई को वोटिंग होगी। वहीं, आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर भी 13 मई को ही वोट डाले जाएंगे।
इसे भी पढ़ें









