PM मोदी आज श्रीनगर जाएंगे, कल इंटरनेशनल योग दिवस पर डल झील के किनारे योग करेंगे

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 2 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंच रहे हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला कश्मीर दौरा है।

पीएम 20 जून की शाम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में ‘एम्पावरिंग यूथ, ट्रांसफॉर्मिंग जम्मू-कश्मीर‘ इवेंट में शामिल होंगे। फिर 1500 करोड़ के 84 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे।

डल झील के किनारे लगेगा योग शिविर

कल यानी 21 जून को योग दिवस पर सुबह 6.30 बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत SKICC के बैकयार्ड में डल झील के किनारे योग आसन करेंगे।

यहां भव्य योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हजारों लोगों के योग करने की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं