14 मई को वाराणसी सीट से नामांकन करेंगे PM मोदी

1 Min Read

वाराणसी, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे। इससे एक दिन पहले यानी 13 मई को वाराणसी में वो मेगा रोड शो करेंगे।

पीएम मोदी साल 2014 से वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री दो दिनों तक वाराणसी में रहेंगे।

वह 13 मई को दोपहर बाद वाराणसी पहुंचेंगे और 14 मई को नामांकन के बाद लौटेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासनिकक तैयारियां शुरू हो गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

रांची से विमान सेवाएं बढ़ाने को लेकर चेंबर ने की इंडिगो अधिकारियों संग बैठक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं