पीलीभीत में रैली कर रहे पीएम मोदी, कहा-देश चैत्र नवरात्र मना रहा है, ऐसे में आप मुझे सुनने आये-आपका आभार

3 Min Read

पीलीभीत, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीलीभीत में रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम बनने के बाद वह पहली बार पीलीभीत आए हैं। फिलहाल, पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी मंच पर नहीं पहुंचे हैं।

भाजपा ने वरुण का टिकट काटकर यहां से यूपी सरकार में PWD मंत्री जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री मोदी 10 दिन में चौथी बार यूपी में रैली कर रहे हैं।

इससे पहले पीएम ने 31 मार्च को मेरठ में और 6 अप्रैल को सहारनपुर में रैली की थी। 6 अप्रैल को ही गाजियाबाद में रोड शो भी किया था।

रैली में मोदी ने कहा कि पुरानी सरकारों ने जो उद्योग बंद किए, हमने शुरू किया। हम किसान और नौजवानों के लिए अवसर लेकर आ रहे हैं।

पुरानी सरकारों के दौरान जो उद्योग बंद थे। उनको शुरू किया गया है। हमारी सरकार पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ख्याति को भी देश और दुनिया के कोने-कोने में ले जाने का काम कर रही है।

यहां के नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके एक वोट से मजबूत सरकार बनी। निर्णायक सरकार बनी। सशक्त सरकार बनी।

काम करने वाली सरकार बनी। बीजेपी सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। जब नीयत सही होती है, तो हौसले बुलंद होते हैं तो उन्नति भी होती है।

आज चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते हुए देख रहे हैं। कहीं फोर लेन, कहीं सिक्सलेन बन रहे हैं। कहीं वंदे भारत चल रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि लक्ष्य कितना भी कठिन क्यों न हो, भारत अगर ठान लेता है, तो सफलता हासिल करके रखता है।

इसी प्रेरणा से इसी ऊर्जा से भारत के लोग हम लोग विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं।

सारी मुश्किलों के बीच भारत यह दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

इससे पहले पीएम मोदी ने नववर्ष की शुभकामनाएं दी। कहा कि चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो गई है।

देशभर में शक्ति की उपासना हो रही है। उसकी धूम-मची हुई है। नवरात्रि का पर्व हो हर कोई भक्ति में डूबा हो। शक्ति उपासना में डूबा हो। ऐसे समय इतनी बड़ी रैली अपने आप में अजूबा है।

इसे भी पढ़ें

नगर निकाय चुनाव पर नहीं लगेगी रोक, हाईकोर्ट में झारखंड सरकार को नहीं मिली राहत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं