जनादेश के बाद आया पीएम का पहला रिएक्शन
नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में आज आये जनादेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन आया है।
उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया एक्स पर पोस्ट की है। कहा कि देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है।
भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं।
आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम आगे बढ़ेंगे नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ
मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।
इसे भी पढ़ें








