पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस आई, तबाही लाई

3 Min Read

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास लूटने का रहा है। इन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। आपसे अपील करता हूं कि चुन चुनकर कांग्रेस का सफाया कीजिए।

लूटने वालों को सजा मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक का विकास केंद्र की सरकार ने किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प अगले कुछ वर्षों में भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है।

हम भारत को विनिर्माण, कौशल का केंद्र बनाना चाहते हैं। इसके लिए दूरदर्शिता की जरूरत होगी, जो लोग छुट्टियों पर जा रहे हैं वे ऐसा नहीं कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि यह आपका वोट है जो मोदी को मजबूत करने वाला है। इसके बाद फिर देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

वे दिन दूर नहीं जब कर्नाटक में कांग्रेस सरकारी कर्मचारियों को भुगतान नहीं कर पाएगी। सभी अनुभवी लोग और यहां तक कि इतिहास भी देश कहता है ‘कांग्रेस आई, तबाही लाई’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में सरकार नहीं बल्कि ‘वसूली गैंग’ चला रही है। कर्नाटक जो टेक हब के रूप में जाना जाता है और दुनिया में अपना नाम बना चुका है, कांग्रेस ने इसे एक ‘टैंकर हब’ बना दिया है। ये लोग 2जी घोटाले जैसे घोटाले का सपना देख रहे हैं।

कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है। इन्होंने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है।

पिछले 10 साल में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था।

आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते नजर आते हैं, लेकिन इनकी 60 साल सरकार चली, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है?

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस ने पंजाब की 4 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं