नागपुर, एजेंसियां। मोदी ने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
मोदी ने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर में RSS मुख्यालय ‘केशव कुंज’ पहुंचे। उन्होंने यहां 34 मिनट स्पीच दी। कहा- ये कोई साधारण वटवृक्ष नहीं, RSS की अमर संस्कृति का आधुनिक वटवृक्ष है। स्वयंसेवक के लिए सेवा ही जीवन है। हम देव से देश, राम से राष्ट्र का मंत्र लेकर चल रहे हैं।
बतौर PM, मोदी का पहला संघ मुख्यालय दौरा:
बतौर प्रधानमंत्री, मोदी का यह पहला संघ मुख्यालय दौरा था। इससे पहले जुलाई 2013 में वह लोकसभा चुनाव के सिलसिले में हुई बैठक में शामिल होने नागपुर आए थे। 4 घंटे के नागपुर दौरे के बाद PM मोदी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। यहां 33 हजार 700 करोड़ के 22 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए।
इसे भी पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदगी में, लगेगी दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर








