सिंदरी में बोले पीएम मोदी-ये कारखाना मोदी की गारंटी थी, जो आज पूरी हो गई

3 Min Read

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिंदरी में हर्ल कारखाने का उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज झारखंड को 35 हजार करोड़ से अधिक का उपहार मिला है।

किसान भाईयों और झारखंड की जनता को बहुत बहुत बधाई। यहां सिंदरी उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया गया है।

मैंने संकल्प लिया था कि इस कारखाने को जरूर शुरू करावाऊंगा। ये मोदी की गारंटी थी। आज ये गारंटी पूरी हुई है।

मैं 2018 में इस प्लांट का शिलान्यास करने आया था। आज सिर्फ इसकी शुरुआत नहीं हुई है बल्कि झारखंड के लोगों के लिए रोजगार के अवसर की शुरुआत हुई है।

यह कारखाना बचायेगा विदेशी मुद्रा

आज भारत ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। हमें 360 लाख मिट्रीक टन यूरिया की जरूरत होती है।

2014 में 225 लाख मिट्रिक टन का उत्पादन होता था। इस गैप को भरने के लिए दूसरे देश से यूरिया मंगवाना पड़ता था।

इसलिए मैंने संकल्प लिया। कि यूरिया के मामले में हम भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे। हमारी सरकार में यह गैप भर गया है।

यूरिया के पांचों प्लांट से भारत 60 लाख मिट्रिक टन से भी ज्यादा यूरिया उत्पादन कर पाएगा। इससे ना सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि वो पैसा किसानों के हित में खर्च होगा।

झारखंड रेल गारंटी का नया अध्याय भी लिख रहा है। आज यहां कई रेल परियोजनाएं शुरू हुई है।

देश के विकास में झारखंड की भूमिका अहम

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन प्रोजेक्ट से यहां के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इससे देश भी आगे बढ़ेगा। देश के विकास में झारखंड की भूमिका महत्वपूर्ण है।

10 साल में हमने जनजातिय समाज को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर काम किया है। 2047 तक हमें इस देश को विकसित बनाना है।

आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था में शामिल है। कल ही जो आंकड़े आए हैं वह उत्साह बढ़ने वाले हैं।

भारत ने सारे अनुमानों से और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 8.4 प्रतिशत विकास दर हासिल की है। ये दिखाता है कि ये भारत का सामर्थ्य कितनी तेजी से बढ़ रहा है।

इसी गति से आगे बढ़ते हुए ही हमारा देश विकसित बनेगा। विकसित भारत के लिए झारखंड को भी विकसित बनाना उतना ही जरूरी है।

केंद्र हर तरह से सहयोग कर रही है। यह विकसित भारत की ऊर्जा शक्ति बनेगी। अब आपका धनबाद करके मैं जाऊंगा धनबाद। वहां का माहौल और ज्यादा उत्साहवर्द्धक होनेवाला है।

इसे भी पढ़ें

पारा शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए मिलेगा एक और मौका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं