ओड़िशा में बोले पीएम मोदी-पहली बार ओड़िशा में बनने जा रही डबल इंजन सरकार

1 Min Read

भुवनेश्वर, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों का प्रचार करने राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को पुरी में रोड शो किया जिसमें हजारो लोग पहुंचे। रोड शो के बाद उन्होंने ढेंकनाल में एक रैली को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं गुजरात से आया हूं। मैं सोमनाथ की धरती से आया हूं।

मैं जगन्नाथ की धरती को प्रणाम करने आया हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि घर-घर से एक ही आवाज आ रही है- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन की सरकार।

आज पूरा ओडिशा सोच रहा है कि उन्होंने बीजद सरकार को 25 साल दिए लेकिन इन वर्षों में उन्हें क्या मिला?

प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद ओडिशा में इतनी गरीबी देखकर मुझे दुख होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजद शासन में ओडिशा के खनिज एवं उसकी संस्कृति सुरक्षित नहीं।

इसे भी पढ़ें

यूपी में कारोबारियों के ठिकानों से मिला नोटों का जखीरा

Share This Article
Exit mobile version