ओड़िशा में बोले पीएम मोदी-संकल्प पत्र की हर घोषणा पूरी होगी, ये गांरटी है

1 Min Read

भुवनेश्वर, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के बहरामपुर में रैली की।

उन्होंने कहा कि कल मैं प्रभु राम की नगरी अयोध्या में था। आज महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर आपका आशीर्वाद लेने आया हूं।

ओडिशा में इस बार 2 यज्ञ एक साथ हो रहे हैं। एक यज्ञ देश में, हिंदुस्तान में मजबूत सरकार बनाने के लिए है।

और दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है।

आप जानते हैं कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। इसलिए, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे। ये मोदी की गारंटी है।

4 जून को यहां की BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है। आज 6 मई है, 6 जून को BJP के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा।

10 जून को भुवनेश्वर में BJP के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। मैं आज सबको भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं।

इसे भी पढ़ें

अनुपमा सिंह के प्रचार के लिए धनबाद पहुंचे पप्पू यादव

Share This Article
Exit mobile version