भोपाल, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले अपनी अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे।
अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंपकर जाने के लिए। इन्हें आपके सुख दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता।
इंडी वालों की एक फेवरेट कहावत है। आपना काम बनता… भाड़ में जाए जनता…। मंगलवार को खरगोन के बाद पीएम मोदी धार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहब अंबेडकर से नफरत करती है। मोदी ने कहा कि विपक्ष पूछता है मोदी को 400 सीटें क्यों चाहिए।
ये कहते हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गई तो वो संविधान बदल देगा। ऐसा झूठ बोलते हैं। मोदी 400 सीटें क्यों मांग रहा है?
मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं।
इससे पहले उन्होंने खरगोन में कांग्रेस को लेकर कहा कि उनके ही लोग जो कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं।
वो कांग्रेस के खतरनाक इरादे बता रहे हैं। एक नेता ने बताया कि कांग्रेस पर मुस्लिम लीग और माओवादियों ने कब्जा कर लिया है।
एक ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है।
चौथे व्यक्ति ने कहा कि ये लोग पिछले दो साल से एक बड़ी साजिश में जुटे हैं। कांग्रेस में चर्चा हुई है कि मोदी को झूठे आरोप में फंसाओ, इसलिए आज कल संविधान को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें








