मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में PM मोदी बोले- दुनिया का आधा रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहा [PM Modi said at the Global Fintech Fest in Mumbai – Half of the world’s real-time digital transactions are taking place in India]

2 Min Read

विपक्ष का प्रदर्शन, कांग्रेस नेता नजरबंद

मुंबई, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। वे मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा- दुनिया का आधा रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहा।

मोदी के इस दौरे का कांग्रेस विरोध कर रही है। मुंबई में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने कुछ कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद भी किया है।

इस कार्यक्रम में RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास और SEBI की प्रमुख माधवी पुरी बुच भी शामिल हुई हैं।

आज समापन है इस फेस्ट का

इस साल ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 28 से 30 अगस्त के बीच आयोजित किया जा रहा है। इसमें 800 से अधिक स्पीकर और 80,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं।

इस फेस्ट को पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (FFPC), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल(FCC) द्वारा आयोजित किया जाता है।

कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज दोपहर 1:30 बजे पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 1560 करोड़ के 218 फिशरीज प्रोजेक्ट भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी बोले-महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नहीं, दोषी बचने नहीं चाहिए 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं