PM मोदी भारत मंडपम पहुंचे, जिला अदालतों की नेशनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे [PM Modi reaches Bharat Mandapam, will inaugurate the National Conference of District Courts]

1 Min Read

राष्ट्रपति 1 अगस्त को समापन कार्यक्रम पर भाषण देंगी

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में जिला अदालतों की नेशनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने पहुंचे हैं।

सुप्रीम कोर्ट दो दिनों तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रहा है। PM सुप्रीम कोर्ट की स्थापना के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। CJI चंद्रचूड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज से भारत मंडपम में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं