PM Modi ने दरभंगा AIIMS का किया शिलान्यास, सीएम नीतीश, चिराग पासवान रहे मौजूद [PM Modi laid the foundation stone of Darbhanga AIIMS, CM Nitish, Chirag Paswan were present]

3 Min Read

पटना, एजेंसियां। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दरभंगा AIIMS का शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीएम नीतीश भी मौजूद रहे। मंच पर गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, शाम्भवी चौधरी, मुजफ्फरपुर के सासंद और मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, रामनाथ ठाकुर, गोपाल जी ठाकुर, डॉ धर्मशीला गुप्ता, विधायक संजय सरावगी, जदयू विधायक विनय चौधरी मौजूद हैं।

पहले सीएम नीतीश ने लोगों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने अपने भाषण के माध्यम से पीएम मोदी का अभिनंदन किया। फिर पीएम मोदी ने दरभंगा को प्रदेश का दूसरा AIIMS सौगात के रूप में दिया। पीएम मोदी ने आज दरभंगा एम्स के साथ कुल 12 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास किया है।

पीएम मोदी का मैथिली भाषा में संबोधनः

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मैथिली भाषा में मिथिलांचल वासियों को नमन करते हुए किया। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में मतदान हो रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि मैं मिथिला की बेटी स्वर कोकिला स्व. शारदा सिन्हा को नमन करता हूं।

मैथिली और भोजपुरी संगीत में उनका योगदान अतुलनीय है। छठ महापर्व पर उनके गीत देश दुनिया में बजते हैं। हम विकसित भारत की तरफ तेजी से कदम बढ़ा हैं। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हम इसके साक्षी बन रहे हैं और देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।

इन रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पणः

इसके अलावा पीएम मोदी आज नवनिर्मित तीन रेलवे स्टेशन समेत 389 करोड़ की लागत से बने दरभंगा रेलवे बाईपास लाइन का लोकार्पण भी किया। पीएम मोदी ने शोभन बाईपास से ही तीनों रेलवे स्टेशनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाया।

जिन तीन रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन हुआ, उनमें काकरघाटी रेलवे स्टेशन, दिल्ली मोड़ के समीप दरभंगा बाईपास हॉल्ट और शीसो रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा पीएम ने अररिया-बहादुरगंज और बहादुरगंज-गलगलिया नव निर्मित सड़क का भी शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण दो चरणों में होगा। इसके निर्माण की कुल लागत 766 करोड़ रुपए होगी।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस, जेएमएम सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है- नरेंद्र मोदी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं