नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास है कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शेयर बाजार में तेजी देखने को मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने NDTV को दिए इंटरव्यू में कहा कि चुनावी सप्ताह के दौरान, या जिस सप्ताह लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होते हैं, बाजार का प्रदर्शन दिखाएगा कि कौन सत्ता में वापस आ रहा है।
PM मोदी ने आगे कहा कि 10 साल पहले जब हमारी सरकार आई, तो बाजार 25,000 (सेंसेक्स) पर था और अब 75,000 पर है।
PSU बैंकों को देखें, उनके शेयरों की वैल्यू बढ़ रही है। कई सरकारी कंपनियों के शेयर पिछले दो साल में 10 गुना से ज्यादा बढ़ गए हैं।
PM मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
इसे भी पढ़ें








