काशी दौरे पर PM मोदी, स्वर्वेद महामंदिर  का किया उद्घाटन

1 Min Read

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी दौरे के दूसरे दिन उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया। 20 साल में 100 करोड़ की लागत से यह मंदिर तैयार हुआ है। PM मोदी ने 7 मंजिला मंदिर की दीवारों पर उकेरी अद्भुत नक्काशी देखी। फिर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने गरीबी मिटाने के लिए लोगों से आग्रह किया कि कम से कम एक गरीब परिवार का संबल बनिए, उनकी मदद करिए। उन्होंने लोगों को 9 संकल्प दिलाए।

स्वर्वेद मंदिर के बाद PM मोदी बरकी पहुंचे। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में PM मोदी ने जूडो-कराटे के खिलाड़ियों का दमखम देखा। इसके बाद लाभार्थियों से बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने चंदा देवी से पूछा कि कितनी पढ़ाई की हो? चंदा ने कहा- 12वीं पास हूं। इस पर मोदी ने कहा कि आप इतना अच्छा बोलती हो, चुनाव लड़ी हो क्या कभी। चंदा बोलीं- नहीं। फिर मोदी ने कहा चुनाव लड़ना हो तो बताओ। मुझे आप जैसी गांव की 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं