पीएम मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस का उद्घाटन, 40 मिनट में तय होगा सफर [ PM Modi inaugurates Delhi-Meerut RRTS, journey will be completed in 40 minutes ]

1 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के 13 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठनमो भारत कॉरिडोर‘ का उद्घाटन किया। यह खंड साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुद टिकट खरीदकर नमो भारत ट्रेन में सफर किया और परियोजना की कार्यप्रणाली का अनुभव लिया।

यह हाई-स्पीड ट्रेन दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय घटाकर केवल 40 मिनट कर देगी।

आरआरटीएस परियोजना देश की पहली क्षेत्रीय रैपिड रेल सेवा है, जो तेज़ और सुविधाजनक परिवहन का उदाहरण पेश करेगी।

इस पहल से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर का किया उद्घाटन [PM Modi inaugurated the Namo Bharat Corridor]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं